Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन रोमियो : मुखानी में SSP ने संभाली कमान, मनचलों पर कसा शिकंजा 

ऑपरेशन रोमियो : मुखानी में SSP ने संभाली कमान, मनचलों पर कसा शिकंजा

हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर बदसलूकी करने वालों की नकेल कसने के लिए नैनीताल पुलिस ने सोमवार को बड़ा एक्शन मोड अपनाया। SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने खुद मोर्चा संभालते हुए मुखानी क्षेत्र में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान की शुरुआत की।

SP सिटी, CO सिटी और CO लालकुआं समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर उतरी। जगह-जगह तैनात पुलिस टीम संदिग्धों की जांच-पड़ताल कर रही है और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़खानी करने वाले तत्वों पर सीधा शिकंजा कस रही है।

SSP मीणा खुद लगातार फील्ड में मौजूद रहकर हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने पुलिस टीम को सख्त हिदायत दी है कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या है ऑपरेशन रोमियो?
यह अभियान खासतौर पर उन मनचलों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया जा रहा है, जो सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने या महिलाओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं।

नैनीताल पुलिस का यह कदम साफ संदेश देता है—
“अगर महिलाओं को परेशान किया तो जेल जाना तय है।”

Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page