Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम के पास सुमेरू पर्वत में हुआ हिमस्खलन, इस नदी का बढ़ा जलस्तर

देहरादून। केदारनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर हिमस्खलन होना बताया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 7:30 बजे सुमेरु पर्वत से एवलांच आया। इस दौरान लोग यहां वीडियो बनाने लगे। हालांकि घटना से किसी भी तरह की हानि होने की सूचना नहीं है।

उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खनल की घटनांए होती है। केदारनाथ धाम में इस वर्ष मई में भी एवलांच आया था। जबकि बीते वर्ष सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं हुई थी। वहीं सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया। बता दें, 9 जून 2023 को केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था।

इससे काफी देर तक बर्फ का गुबार उठता रहा। इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया। इसी रास्ते से जून 2013 की आपदा में भी भारी मात्रा में मलबा और पानी आया था। बीते दस माह में हिमस्खलन (एवलांच) की यह पांचवीं घटना है। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में भी इसी क्षेत्र में एवलांच आया था।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page