Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां गहरी खाई में जा गिरी यूटिलिटी, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

देहरादून। विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

सोमवार सुबह शम्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू व मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page