Connect with us

उत्तराखण्ड

हरक के आगे झुकी सरकार,अब नही किये जाएंगे नजरअंदाज !

उत्तराखण्ड।प्रदेश सरकार और भाजपा डाॅ हरक सिंह रावत के सामने झुक गई हैं। कैबिनेट बैठक में इस्तीफा देकर हलचल पैदा करने वाले वन मंत्री हरक सिंह रावत को सरकार ने मना लिया है।

वह पार्टी हाई कमान के मनाने के बाद ही माने हैं।पार्टी हाई कमान ने कहा कि हरक सिंह रावत पार्टी के है वरिष्ठ नेता हैं उनके मुद्दोें को कभी नजरअंदाज नही किया जाएगा।

राष्टीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आश्वासन पर डा हरक सिंह रावत देर शाम पहुचे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
उनके मुख्यमंत्री आवास पहुचने से पहले ही संगठन तथा बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता थे मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ हुई वार्ता के पश्चात कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए ₹ 50.00 करोड की धनराशि आंवटित करने पर सहमति बन गयी है। इस घटनाक्रम पर प्रेस से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे परिवार की बात है, हरक सिंह जी हमारे परिवार में वरिष्ठ सदस्य है, हमने आपस में बैठकर इस बात का हल निकाल लिया है।

वार्ता के समाप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाॅ हरक सिंह रावत को रात्री भोज के लिए मुख्यमंत्री आवास पर रोका तब हरक सिंह रावत ने रात्रि भोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ किया।
रात्रि भोज पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी डाॅ हरक सिंह रावत के साथ उपस्थित रहें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page