Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-अराजक तत्वों से परेशान शांति कुंज के लोग, सुरक्षा के लिए विधायक से CCTV कैमरे लगवाने की मांग।

रामनगर (नैनीताल) नगर क्षेत्र में कई मौहल्ले वासी अराजक तत्वों से बेहद परेशान हैं। उन्होंने विधायक और भाजपा नगर अध्यक्ष से उनके मौहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।

शान्तिकुंज कल्याण समिति, लखनपुर के सदस्यों ने रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट और भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी से आम डंडा में मुलाकात की। मौहल्ले में शांति व्यवस्था भंग कर रहे अराजक तत्वों के संबंध में यह मुलाकात थी। शांति कुंज कल्याण समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट को बताया कि उनके मौहल्लों में नशेड़ियों और अराजक तत्वों का आवागमन काफी बढ़ गया है जिससे वहां अपराधिक घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उनके मौहल्लों की गलियों से कई नशेड़ी और बाइकर्स तेज प्रेशर हॉर्न बजा कर गुजरते है, टोका टिप्पणी करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। अराजक तत्वों की रोजमर्रा की इन हरकतों से वहां अपराध बढ़ने का खतरा बना रहता है।

शांति कुंज कल्याण समिति ने कहा कि समय की माँग को देखते हुए सी०सी०टी०वी० कैमरा लगवाये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है।उन्होंने कहा की उनके मौहल्ले में अराजक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। कोई मोटरसाइकिलों द्वारा भीषण आवाज उत्पन्न करते हैं. अनियंत्रित गति से तेज डाइविंग करते हुए भय उत्पन्न करते हैं। इसके अतिरिक्त नशेड़ी लोगों का भी आना जाना रहता है। कुछ कहने पर वे लड़ने-झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही इनके तेज आवाज में अधिक हार्न बजाने, गाली-गलौज में वार्तालाप करने से क्षेत्र का माहौल दूषित हो रहा है। घर पर छोटे बच्चे, महिलायें व बुजुर्ग जन भयाकुल रहते हैं।
उन्होने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सी०सी०टी०वी० कैमरा लगवाने की मांग की है।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में उनके द्वारा की जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही पुलिस कई अपराधिक गतिविधियों का खुलासा कर पाई है। की अपराधियों को पकड़ने में इन सीसीटीवी कैमरों से मदद मिली है। शांति कुंज कल्याण समिति की माँग को मंजूरी देते हुए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहाँ जहाँ सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता होगी वहां वहां वह सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे।

शांति कुंज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डे, उपाध्यक्ष कमल तिवारी, सचिव रमेश बिष्ट, उप सचिव रोहित बिष्ट और कोषाध्यक्ष संतोष पपनै के अलावा चंद्रशेखर पंत ने विधायक और भाजपा नगर अध्यक्ष को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page