Connect with us

उत्तराखण्ड

सिंचाई गूल में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

हल्द्वानी। रामपुर रोड में सिंचाई गूल में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस शव के शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड, फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास गुरूवार को आस-पास के लोगों को अज्ञात शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को गूल से बाहर निकाला।

पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की ‌शिनाख्त करने को कहा, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। इस पर शव को पंचनामा भर मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शव बहकर आया होगा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page