Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर पालिका चुनाव टलने के बाद बढ़ सकता है रामनगर का आकार

नगर पालिका चुनाव टलने के बाद बड़ सकता है रामनगर का आकार

भाजपा की दो लॉबी में सीमा विस्तार को लेकर रस्साकसी

रामनगर।जून में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव के पीछे जाने और प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर शहरी विकास मंत्री के बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब यह चुनाव अक्तूबर में होंगे। इसके साथ ही रामनगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पालिका और जिलाधिकारी नैनीताल के भेजे गए प्रस्ताव के ठंडे बस्ते में चले जाने के बाद यह माना जा रहा था कि सत्ताधारी भाजपा में एक लॉबी सीमा विस्तार की इच्छुक नहीं है, जिसके दबाव में प्रस्ताव लटक गया। किंतु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रामनगर दौरे में सीमा विस्तार को लेकर प्रेस को बयान दिया और संगठन के कई लोगों ने खुलेआम इसकी वकालत की। जिसके बाद माना जा रहा है कि पालिका सीमा विस्तार को लेकर कवायद परवान चढ़ सकती है।
आपको बता दें कि रामनगर पालिका से सटे हुए शिवलालपुर,चोरपानी, गौजनी और कानिया ग्राम सभाओं को पालिका सीमा में लेने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पालिका और विकास खंड से इस प्रक्रिया को जिलाधिकारी के जरिए शासन को भेजा गया था।

ऐसे में तय माना जा रहा था कि रामनगर का सीमा विस्तार हो जायेगा, जिसमें करीब आठ हजार मतदाता बढ़ जाते। यह स्थिति भाजपा को चुनावी समीकरण में भी मदद करती। आचार संहिता लगने से पहले खटीमा, पुरोला, कालाढूंगी सहित कई नगरों का उच्चीकरण हुआ। माना जा रहा था कि रामनगर का सीमा विस्तार हो जायेगा और इससे चिंतित कांग्रेस और विपक्षी दलों ने विरोध भी शुरू कर दिया था। लेकिन अज्ञात कारणों से रामनगर का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसके पीछे भाजपा की अंदरूनी राजनीति को माना जा रहा है। अब चुनाव पीछे टलने से सीमा विस्तार की कवायद जोर पकड़ सकती है, इन गांवों का लगभग शहरीकरण हो चुका है और भविष्य में पालिका सीमा में आने से विकास कार्यों का लाभ मिल सकता है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page