Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ दर्दनाक हादसाः खेलने के दौरान पानी की टंकी में डूबी मासूम, मौत

अल्मोड़ा। खेलने के दौरान घर में बनी पानी की टंकी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार हवालबाग विकासंखड के ग्राम पंचायत पहल में बुधवार सुबह तीन वर्षीय रीतिका घर पर बच्ची खेल रही थी। इस बीच पानी की टंकी में वह गिर के डूब गई। यह देख परिजन बहुत घबरा गए। बच्ची को बेस अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत काफी देर तक चिंताजनक बनी हुई थी।

उसे उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बच्ची का नाम रितिका है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गिरने की जानकारी भी परिजनों को देर से मिली। जिस कारण उसे अस्पताल लाने में भी देरी हो गई। शायद यही कारण रहा कि डॉक्टर उसे बचा नहीं पाये। घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page