Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में आज निकलेगी ‘आप’ की तिरंगा यात्रा,अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल।

हल्द्वानी(नैनीताल)आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।

श्री केजरीवाल हल्द्वानी में आज दोपहर 1 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे,वाटिका बैंक्वेट,नैनीताल रोड,काठगोदाम में प्रेस वार्ता का आयोजन रखा गया है।

प्रेस वार्ता के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।यह तिरंगा यात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से रामलीला मैदान तक होगी।

आम आदमी पार्टी की उत्तराखण्ड में सक्रियता बढ़ गई हैं।पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही एलान कर चुके हैं कि वो उत्तराखण्ड में आने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे।कर्नल अजय कोठियाल को आप का CM चेहरा बनाया गया। बड़ी संख्या में लोग आप की सदस्यता भी ले रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में आप को लेकर टेंशन भी होने लगी हैं।

दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस दोनों को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त दे चुकी आप के अब उत्तराखण्ड में सक्रियता बढ़ने से भाजपा और कांग्रेस को नई चुनौती मिल रही हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page