Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला की गला घोंटकर हत्या, घर के अंदर ही पड़ा मिला शव

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला का शव घर के अंदर ही बाथरूम में पड़ा मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार डी क्लास, हैड़ागज्जर, गोरापड़ाव निवासी 50 वर्षीय नन्दी देवी पत्नी उमेश सिंह घर में अकेली रहती थी। बताया जाता है कि आज दोपहर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि नन्दी देवी का घर में शव पड़े होने की सूचना दी। इस सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र, एसपीसिटी हरबंस सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है। जबकि उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिवारजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतका के पुत्र के हत्या के मामले में जेल में बंद होने से इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि संभतया उसकी हत्या रंजिशन की गई होगी। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र का कहना है कि कई बिन्दुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page