Connect with us

उत्तराखण्ड

युवा कवि बहादुर सिंह बिष्ट को मिलेगा मथुरादत्त मठपाल स्मृति पुरस्कार,कुमाउनी पत्रिका दुदबोली का अब दिल्ली से होगा त्रैमासिक प्रकाशन


युवा कवि बहादुर सिंह बिष्ट को मिलेगा मथुरादत्त मठपाल स्मृति पुरस्कार,कुमाउनी पत्रिका दुदबोली का अब दिल्ली से होगा त्रैमासिक प्रकाशन

रामनगर (नैनीताल) साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कुमाउनी के वरिष्ठ साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल जी की स्मृति में “मथुरादत्त मठपाल स्मृति न्यास” द्वारा प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती पर दिया जाने वाला मथुरादत्त मठपाल स्मृति पुरस्कार इस बर्ष कुमाउनी के नवोदित कवि बहादुर सिंह बिष्ट को
दिया जाएगा उपरोक्त जानकारी न्यास/ट्रस्ट के सचिव नवेंदु मठपाल ने दी। विगत बर्ष यह पुरस्कार वरिष्ठ लेखक श्री प्रयागदत्त जोशी जी वर्तमान निवासी हल्द्वानी को दिया गया। इस बर्ष यह पुरस्कार कुमाउनी के नवोदित कवि श्री बहादुर सिंह बिष्ट दीपक पुत्र श्री चंद्र सिंह बिष्ट ग्राम चामी,चम्पावत,हाल निवासी महिपालपुर,दिल्ली को दिया जाना तय हुआ है। श्री बिष्ट को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह,शाल व रुपए पांच हजार की नगद धनराशि 1 जुलाई 2023 को उत्तराखंड सदन,चाण्यकपुरी, दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रदान की जाएगी। पुरूस्कार उत्तराखंडी समाज,साहित्य,संस्कृति पर गहरीं पैठ रखने वाले जाने माने किसान नेता पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा दिया जाएगा।इस मौके पर मथुरादत्त मठपाल द्वारा निकाले जाने वाली कुमाउनी पत्रिका
दुदबोली जो कि अब दिल्ली से निकाली जानी तय हुई है के नए त्रैमासिक अंक का भी लोकार्पण होगा।
अब दुदबोली कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति, दिल्ली द्वारा प्रकाशित की जाएगी।इस संस्था के
डा. मनोज उप्रेती अध्यक्ष
सुरेन्द्र सिंह रावत महासचिव
सुरेन्द्र हालसी उपाध्यक्ष
संतोष जोशी, सचिव
नीरज बावड़ी संगठन सचिव
राजू पांडे, कोषाध्यक्ष हैं।चारू तिवारी पत्रिका के अब संपादक होंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page