Connect with us

उत्तराखण्ड

तीन महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली,एक मौत,दो घायल।

खटीमा।मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक जिला उधमसिंह नगर के खटीमा में तीन महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी है। खटीमा के ग्राम नंदना निवासी नरगेश देवी अपनी बेटी और बहू के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थी। वनकटिया के पास उनकी स्कूटी पर आकाशीय बिजली गिर गई।इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और बहू निशा और प्रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों घायलों को इलाज के, लिए अस्पताल ले जाया गया। उक्त दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
आपको बता दें खटीमा विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह क्षेत्र है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page