Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ पर महिलाओं के लिए घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ पर महिलाओं के लिए घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिला कर्मचारियों के लिए करवाचौथ पर्व पर अवकाश की घोषणा कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रदेश के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को करवाचौथ पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से गुरुवार देर रात आदेश जारी किया गया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि राज्यपाल ने इस दिन अवकाश घोषित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

अब करवाचौथ पर महिला कर्मचारी बिना किसी बाधा के इस पारंपरिक पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से मना सकेंगी।

यह निर्णय राज्य सरकार की ओर से महिलाओं की भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान में लिया गया एक स्वागतयोग्य कदम माना जा रहा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page