Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, मुकदमा

हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर नेगी निवासी पूनम पत्नी रंजित पुत्री उमा शंकर गंगवार ने कहा है कि उसका विवाह 24 फरवरी 2020 को लाल ग्राम देवरी बुजुर्ग तहसील मिलक रामपुर निवासी रंजीत पुत्र वीरेंद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये।

इतना ही नहीं दहेज में पिता ने पांच लाख रुपए की नगदी भी दी थी लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।  असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इतना ही नहीं वह कई महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें भी करता। विरोध पर उसे मारा पीटा जाता और जान से मारने की धमकी दी जाती। जिसके चलते वह मायके में रहने को विवश है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति, ससुर और देवर के ‌खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page