Connect with us

Uncategorized

हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर दो इंजीनियरों की मौत, आरोपी डॉक्टर निकली दांतों की विशेषज्ञ

हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर दो इंजीनियरों की मौत, आरोपी डॉक्टर निकली दांतों की विशेषज्ञ

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर दो इंजीनियरों की जान लेने वाली महिला चिकित्सक की असलियत सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। जांच में पता चला है कि आरोपी महिला डॉक्टर अनुष्का तिवारी केवल दांतों की डॉक्टर है। उसके पास BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री है, जो उसे केवल दंत चिकित्सा की अनुमति देती है। ऐसे में हेयर ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी करना न सिर्फ अवैध था, बल्कि जानलेवा भी साबित हुआ।

तीन दिन पहले पनकी पावर प्लांट में तैनात इंजीनियर विनीत दुबे की मौत के मामले में आरोपी अनुष्का पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अब उसके उसी क्लिनिक से एक और मौत की शिकायत सामने आई है। 32 वर्षीय इंजीनियर मयंक कटियार की मौत भी इसी क्लिनिक में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

फिलहाल आरोपी अनुष्का तिवारी और उसका पति फरार हैं। इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना योग्यता के खतरनाक सर्जरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। दो युवाओं की मौत ने परिवारों को गहरा सदमा दिया है और पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है।

Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page