Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्णागिरी क्षेत्र में दो और हादसे, बालक की मौत, दंपत्ति घायल

टनकपुर। पूर्णागिरी क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। यहां एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। अभी बीते दिवस हुए हृदय विदारक हादसे से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अब यहां एक के बाद एक दो और हादसे हो गए। इन हादसों में जहां एक बालक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पूर्णागिरि मार्ग में चिड़ियाघोल के पास हुए हादसे में मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रहे एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ अपने ट्रैक्टर में सवार होकर दर्शन के लिए जा रहे थे। परिवार का एक दस वर्षीय बच्चा अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम निवासी महादिया, पूरनपुर जिला पीलीभीत ट्रैक्टर में का प्रयास करते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। परिजन उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां डॉ. उमर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं दूसरे हादसे में पूर्णागिरि से टनकपुर को आ रही बाइक टनकपुर से पूर्णागिरि जा रहे मैक्स वाहन संख्या यूके 06/टीए 1301 की चपेट में आ गई। कहा जा रहा है कि मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पलटने के दौरान पूर्णागिरि दर्शन कर वापस लौट रहा बाइक सवार दंपति उसकी चपेट में आकर सड़क से नीचे जा गिरा। बाइक चालक सत्यपाल पुत्र कालीचरण उम्र 40 साल निवासी कलीनगर माधोटांडा जिला पीलीभीत व उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गई। सत्यपाल के पांव में गंभीर चोट आई है।

सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद के बाद छुट्टी दे दी गई है सत्यपाल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मैक्स में 11 लोग सवार थे। जिनमें से कांता देवी पत्नी सत्येंद्र निवासी गढ़ागढ़ी जिला आगरा को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों का डॉ. उमर ने उपचार किया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page