Connect with us

उत्तराखण्ड

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से रामनगर के होटल में दुष्कर्म

रामनगर। काशीपुर में एक फर्म में काम करने वाली युवती के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। परिचित युवक पर ही इस घटना का आरोप लगा है। आरोप है कि मीटिंग के बहाने आरोपी साथ ले गया और दुराचार किया।

जसपुर निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दुष्कर्म की तहरीर सौंपी है। कहा कि वह काशीपुर में एक फर्म में ऑफिस कार्य करती थी। युवती के अनुसार अमित दुआ उर्फ सोनू मीटिंग के बहाने कार में बैठाकर रामनगर के ढिकुली स्थित एक होटल में ले गया। कार में रास्ते में पिलाए जूस से उसका सिर घूमने लगा।

आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि युवती के अनुसार शाम पांच बजे वह आरोपी की कार से लौट रही थी और लखनपुर चौराहे पर मिठाई लेने के बहाने उतरी और भाग गई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page