Connect with us

उत्तराखण्ड

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों ने मोहा मन

बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर में रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगे से प्रेरित कलाकृति चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न कलाकृतियों का सृजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.के. सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संयोजक प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रो. आदित्य प्रकाश सिंह, डॉ. संजय सिंह और प्रो. सी.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और सकारात्मक सोच देश को प्रगति के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शालिनी शर्मा ने हासिल किया पहला स्थान

तिरंगे से प्रेरित कलाकृति चित्रण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्थान प्रदान किया गया। बीए पंचम सेमेस्टर की शालिनी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की रेखा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की हेमा और बीए तृतीय सेमेस्टर की स्वाति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रो. ए.के. पालीवाल, डॉ. संजय सिंह बिष्ट, डॉ. वंदना बंसल, डॉ. भावना, डॉ. वंदना, डॉ. कैलाश, डॉ. संगीता, डॉ. प्रभदीप सिंह, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. पंकज कुमार और डॉ. प्रमोद कोठारी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page