Connect with us

उत्तराखण्ड

पेपर लीक विवाद के बीच उत्तराखंड में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग तेज, रामनगर में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

रामनगर। केंद्रीय स्तर पर NEET पेपर लीक विवाद को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच अब उत्तराखंड में भी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। सुराज सेवा दल ने प्रदेश में हुई पेपर लीक की घटनाओं को लेकर शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई है।
शनिवार को सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामनगर में प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील मुख्यालय में आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सभा को संबोधित करते हुए रमेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आई पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
रमेश जोशी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि राज्य में जमीनों पर अवैध कब्जे करवाने का खेल चल रहा है और आम लोगों का भरोसा प्रशासन पर कमजोर हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, इस मामले में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत या राज्य सरकार की ओर से इस प्रदर्शन और लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page