Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: PWD टेंडर में दबंगई का प्रयास—लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त, 7 लोग हिरासत में

यहाँ बिना किसी पुलिस प्रशंसा


रामनगर: PWD टेंडर में दबंगई का प्रयास—लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त, 7 लोग हिरासत में

रामनगर में शुक्रवार को PWD विभाग की टेंडर प्रक्रिया के दौरान दबंगई और दखलअंदाजी का मामला सामने आया। आरोप है कि दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व अपने साथियों के साथ टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से मौके पर पहुँचे और कथित रूप से दबाव बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश की।

घटना की जानकारी पर एसएसपी नैनीताल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और हंगामा कर रहे व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

मामले में की गई कार्रवाई

  • 07 लोगों को हिरासत में लिया गया।
  • दबंगों द्वारा उपयोग किए जा रहे वाहन को सीज किया गया।
  • दयाल सिंह पन्नू के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की गई।
  • रिवॉल्वर के दुरुपयोग की आशंका के चलते हथियार जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का रुख

अधिकारियों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि
सरकारी प्रक्रियाओं में दखल, दादागिरी या टेंडर प्रणाली को प्रभावित करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई तय है।
कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ गुंडा अधिनियम और जिला बदर जैसी कार्रवाइयाँ भी लागू की जा सकती हैं।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति (सभी निवासी –बैलपड़ाव-बन्नाखेड़ा)

  1. सज्जन सिंह
  2. दयाल सिंह पन्नू
  3. नरेंद्र सिंह
  4. सर्वजीत सिंह
  5. विक्की सिंह
  6. सुखराज सिंह
  7. सरदूल सिंह

मौके पर मौजूद टीमें

उ0नि0 सोमेंद्र सिंह,
उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह,
का0 संजय,
का0 भूपेंद्र,
का0 तालिब

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page