Connect with us

उत्तराखण्ड

शानदार ‘हिल जातरा’ थीम पर सजा शाइनिंग स्टार स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

शानदार ‘हिल जातरा’ थीम पर सजा शाइनिंग स्टार स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

रामनगर। भगोतपुर तड़ियाल स्थित शाइनिंग स्टार स्कूल में वार्षिकोत्सव 2025 इस बार बेहद खास रहा। “हिल जातरा” थीम पर आधारित इस भव्य कार्यक्रम ने उत्तराखंड की संस्कृति, लोकपरंपराओं और संघर्षों की झलक बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार ढंग से पेश की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अजय बैरी और जाने–माने लेखक मनमोहन चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके साथ ही मंच पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को पर्व जैसा बना दिया।

उत्तराखंड के 25 साल का सफर… बच्चों की नजर से

इस वार्षिकोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन रहा, जिसमें उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों के निर्माण, संघर्ष, जनांदोलन और सांस्कृतिक विरासत को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाईं।

नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी संस्कृति की चमक

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने अलग–अलग संस्कृतियों पर आधारित लोकनृत्य, गीत और सांस्कृतिक झलकियाँ प्रस्तुत कीं। मंच पर रंग बिरंगी वेशभूषा और पारंपरिक ताल–धुनों ने सभागार को लोक उत्सव जैसा बना दिया।

आकर्षण का केंद्र बनी आर्ट गैलरी

बच्चों द्वारा तैयार की गई आर्ट गैलरी भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उत्तराखंड की परंपरा, प्रकृति और सामाजिक विषयों पर आधारित कलाकृतियां देखने वालों को खूब भाईं।

गणमान्यों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक डी.एस. नेगी, प्रधानाचार्य तुलसी सिंह, जी.डी. जोशी, पीसीएस दानू, केशर राणा, कुलदीप रावत, पिंकी रावत, रोहित रावत, विशाल अग्रवाल, सुखजीत रावत, दीपक रावत, अमित तिवारी, चंद्रा रावत, दीपाली नेगी, सरिता नेगी, संजय रिखाड़ी सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page