Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दी शुभकामना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण परंपरा का प्रतीक है। हरेला न केवल हरियाली और समृद्धि का प्रतीक होता है, बल्कि यह हमें पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक भी करता है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हरेला पर्व हमें अपनी प्राकृतिक धरोहर की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और साफ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों के सामने हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए और भी प्रयास करने होंगे।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे वृक्षारोपण में अपना सक्रिय सहयोग दें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में जन सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया और सभी सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है और इसे संरक्षित रखने के लिए हमें समुदायिक रूप से प्रयास करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने की भी अपील की।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page