उत्तराखण्ड
जश्न में जुए का जुनून! दीपावली की खुशियां मनाने निकले थे, लेकिन थाने पहुंच गए – मुखानी पुलिस ने 4 जुआरी दबोचे, ₹37,500 बरामद
जश्न में जुए का जुनून! दीपावली की खुशियां मनाने निकले थे, लेकिन थाने पहुंच गए – मुखानी पुलिस ने 4 जुआरी दबोचे, ₹37,500 बरामद
हल्द्वानी।
दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने का है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे किस्मत आजमाने का मौका समझ लिया। नतीजा ये हुआ कि “दीपक की रोशनी” से ज़्यादा “पत्तों की गड्डी” पर भरोसा करने वाले चार जुआरी सीधे पुलिस की गिरफ्त में आ गए। मुखानी पुलिस ने छापा मारकर इन चारों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ लिया। मौके से ₹37,500 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने साफ कहा है— “जश्न में जुर्म की कोई जगह नहीं।” इसी सख्त रवैये के तहत एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के निर्देशन और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने विक्टोरिया नंबर-1 गैर वैशाली इलाके में दबिश देकर जिन चार जुआरियों को पकड़ा, उनके नाम इस प्रकार हैं –
1️⃣ दिनेश बिष्ट, निवासी विक्टोरिया नंबर 1 गैर वैशाली
2️⃣ विपिन चंद्र कांडपाल, निवासी विक्टोरिया नंबर 1, नियर चोफला
3️⃣ देवेंद्र सिंह, निवासी गैस गोदाम रोड, भूमिया मंदिर के पास
4️⃣ हरिचंद तिवारी, निवासी तिवारी कॉलोनी, विक्टोरिया नंबर 1
इनके कब्जे से 52 पत्तों की फड़ और ₹37,500 नकद बरामद हुआ। सभी को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी आरटीओ),
कांस्टेबल सुरेश देवड़ी, बलवंत सिंह और रोहित।
त्योहारों के इस मौसम में पुलिस की ये कार्रवाई उन लोगों के लिए साफ संदेश है जो दीपावली को “जुए की दीवाली” में बदलने की सोच रहे हैं—
खुशियां मनाइए, लेकिन कानून के दायरे में रहकर… वरना दीपक नहीं, हथकड़ी चमकेगी!




