Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंडियों का अपमान! कांग्रेस का प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ हल्लाबोल, रामनगर में पुतला दहन

रामनगर। उत्तराखंड विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा उत्तराखंडवासियों के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के आरोप ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामनगर में पुरानी तहसील चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाकर उनके इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेता भुवन चंद पांडे ने कहा कि –

 “मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सत्ता के नशे में चूर होकर उत्तराखंड के निवासियों का अपमान कर रहे हैं। उनकी बयानबाजी पूरे प्रदेश को शर्मिंदा कर रही है। ऐसा व्यक्ति मंत्री पद पर रहने योग्य नहीं है।

नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने भी मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा –

भाजपा नेताओं का अहंकार अब उनके शब्दों से झलकने लगा है। सत्ता की हनक में प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी वाणी पर संयम खो दिया है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह तुरंत प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त करें।

भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश, पुतला दहन कर जताया विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी तहसील चौराहे पर प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

कौन-कौन रहा विरोध प्रदर्शन में शामिल?

इस उग्र प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – ममता आर्या, हेम चंद्र नैनवाल, महेश पाण्डेय, कुबेर कड़ाकोटी, एड. फेजुल हक, गुलाम सादिक, ओम प्रकाश आर्यवंशी, नवीन तिवारी, मोहसिन खान, जावेद खान, नजाकत अली, अनीश खान, कैलाश त्रिपाठी, सोइब रजा, वीरेंद्र तिवारी, मो. मुजीब, सद्दाम, मो. सलाम, मो. जरीफ, भास्कर जोशी, संजय रावत, खुर्शीद अंसारी, आफाक हुसैन, चाँद खान, राम सिंह नेगी, मो. गाजी, मो. ताहिर, धीरज मौलिखी, कुबेर बिष्ट, कमल नेगी, धीरज सती आदि मौजूद रहे।

क्या भाजपा सरकार देगी जवाब?

कांग्रेस का साफ कहना है कि अगर मुख्यमंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से नहीं हटाया, तो पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। अब देखना यह है कि भाजपा सरकार इस अपमानजनक टिप्पणी पर चुप्पी तोड़ती है या फिर जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहती है।

 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page