Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: पुलिस ने दबोचे 6 जुआरी,भागने में कामयाब हुए 10 जुआरी, सभी पर केस दर्ज।

रामनगर (नैनीताल) कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से कई स्थानों पर अवैध जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं। समय समय पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थानीय पुलिस हरकत में आती है और तब कहीं जाकर कुछ कार्रवाई होती हैं। पुलिस ने जुए के एक अड्डे पर छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया जबकि 10 जुआरी मौके से फरार हो गए। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक अनीस अहम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिलकिया में राज प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे गौतम चड्ढा और ऋषि कुमार के आम लीची के बगीचे में खाली जगह पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 10 जुआरी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 35900 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस टीम ने जुए के अड्डे से बागम्बर सिंह सजवाण निवासी ग्राम- चोरपानी थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र -53 वर्ष,बालम सिह रावत निवासी कालूसिद्ध मन्दिर चैनपुरी थाना रामनगर जिला- नैनीताल उम्र 47 वर्ष,भास्कर भण्डारी निवासी ग्राम – चिल्किया थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 36 वर्ष,जितेन्द्र सिंह भण्डारी निवासी ग्राम चिल्किया थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 44 वर्ष,राजेन्द्र सिह मेहरा नि0 ग्राम चिल्किया थाना रामनगर,सुरेन्द्र सिह नि0 जस्सागांजा थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहाई हो गयी है।

मौके से फरार हुए जुआरियों के नाम 1. डैनी निवासी बम्बाघेर

गजेन्द्र निवासी लूटाबड थाना रामनगर जिला नैनीताल ,

  1. पुष्कर जलाल S/O नामालूम निवासी – नयागाँव तेलीपुरा रोड
  2. जफर S/O नामालूम नि0- तेलीपुरा, रामनगर ,
  3. कामिल S/O नामालूम नि0 तेलीपुरा रामनगर
  4. रमजानी पुत्र नामालूम नि0 टाण्डा मल्लू रामनगर,
  5. मनी पुत्र नामालूम नि0- जस्सागांजा रामनगर,
  6. उमराव सिंह मेहरा पुत्र नामालूम नि0- चैनपुरी रामनगर,
  7. मोंटी विष्ट S/O नि0 उदयपुरी बन्दोबस्ती रामनगर तथा
  8. अनीस पुत्र नामालूम नि0 टांडा मल्लू रामनगर जिला नैनीताल है। सभी पर कोतवाली पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page