Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर छात्रसंघ चुनाव में बागी ने जीता रण, ABVP और NSUI की करारी हार

रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: ABVP-NSUI को करारी शिकस्त

रामनगर। पीएनजी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के नतीजे घोषित हो गए हैं और इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) व राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) दोनों को करारा झटका लगा है। ABVP के बागी कृष्ण कुमार ने जीत हासिल कर अपना परचम लहराया है।

अध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण कुमार ने 980 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने ABVP समर्थित उम्मीदवार नितेश कुमार शर्मा (875 वोट) और NSUI उम्मीदवार दीपक सिंह रावत (104 वोट) को मात दी। वहीं, कंचन पांडेय को 2, मो. समीम अहमद कुरैशी को 39, ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प को कोई वोट नहीं मिला, जबकि 84 मत अवैध हुए। कुल 2,095 वोट पड़े।

उपाध्यक्ष

छात्र उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर खुशी कश्यप को बिना मुकाबले जीत मिली।

सचिव

सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार मनीष जोशी ने 1,040 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजय बिष्ट को 909 वोट मिले। वहीं 25 मत ‘इनमें से कोई नहीं’ के पक्ष में गए, 10 मत अवैध घोषित हुए और 111 मतदाताओं ने मतदान से दूरी बनाई।

संयुक्त सचिव

संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार अभिनव लटवाल ने 1,189 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके सामने बिलाल जाफरी को 562 वोट मिले। वहीं ‘इनमें से कोई नहीं’ को 128 मत, 10 मत अवैध और 206 मतदाताओं ने वोट नहीं डाला।

कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव और प्रतिनिधि

कोषाध्यक्ष पद पर संक्रांत सिंह, सांस्कृतिक सचिव पद पर कृतिकां मैन्दोलीया और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रोहित नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए।


चुनावी समीकरण का बड़ा संदेश

पीएनजी पीजी कॉलेज के इस चुनाव ने एक बार फिर साफ कर दिया कि छात्र राजनीति में अब केवल बड़े संगठनों का दबदबा नहीं रहा। इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की लहर ने ABVP और NSUI जैसे राष्ट्रीय स्तर के संगठनों को हाशिए पर धकेल दिया है।

मुख्य नतीजे एक नजर में:

  • अध्यक्ष: कृष्ण कुमार (980 वोट) – निर्दलीय
  • उपाध्यक्ष छात्र: मनोज कुमार पांडेय – निर्विरोध
  • उपाध्यक्ष छात्रा: खुशी कश्यप – निर्विरोध
  • सचिव: मनीष जोशी (1,040 वोट) – निर्दलीय
  • संयुक्त सचिव: अभिनव लटवाल (1,189 वोट) – निर्दलीय
  • कोषाध्यक्ष: संक्रांत सिंह – निर्विरोध
  • सांस्कृतिक सचिव: कृतिकां मैन्दोलीया – निर्विरोध
  • विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: रोहित नेगी – निर्विरोध

पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में कुल 4228 मतदाताओ मे 2095 मतदाताओं (छात्र -717, छात्रा 1378) द्वारा मतदान किया गया कुल 49.6% मतदान हुआ।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page