Connect with us

उत्तराखण्ड

रोडवेज का सर्वर फिर लड़खड़ाया, बस संचालन हुआ प्रभावित

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम का सर्वर राम भरोसे है। शनिवार सवेरे 5 बजे से ही परिवहन निगम का सर्वर लड़खड़ा गया।

सवेरे से ही बस अड्डे हल्द्वानी समेत कूमाऊं मंडल के सभी डिपो में बसों का संचालन में देरी लगने लगी। जिससे परिचालक मैनुवल (हाथ के टिकट) जाने से कतराते हैं। जिससे बसों के संचालन में देरी हुई। निगम के आला अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया। देहरादून में ठप्प हुऐ सर्वर के दिन में 2 बजे तक ठीक होने की उम्मीद है।

ज्ञात रहे सर्वर ठप्प होने पर परिवहन निगम कई पटल जैसे मशीन भरने-खाली होने, कैश, ड्यूटी स्लिप, ऑन लाइन टिकट, मासिक पास, में कार्य पूरी तरह बंद हो गया। जिससे आज परिवहन निगम को आय में भी काफी नुकसान होने की उम्मीद है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page