Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित वाहन की टक्कर से गई महिला की जान

देहरादून। एक अज्ञात वाहन ने बिजली घर सहसपुर के सामने एक महिला को टक्कर मार दी, जिसके कारण महिला की  मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात वाहन के चालक बिजली घर सहसपुर के सामने एक महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही थाना सहसपुर से एक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने जब घटना स्थल पर जानकारी प्राप्त की तो पता चला की स्थानीय लोगों द्वारा उक्त महिला को सरकारी अस्पताल सहसपुर दाखिल कराया गया, जिसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल सहसपुर पहुंच कर मृतिका की शिनाख्त कराई तो, उनकी शिनाख्त आशा देवी पत्नी पीतांबर दत्त रतूड़ी निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव का पंचायत नामा भरकर शव को मोर्चरी विकासनगर पहुंचाया। थाना सहसपुर पुलिस का कहना हैं दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन को चिन्हित कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page