Connect with us

उत्तराखण्ड

पीटी उषा पर भड़की महिला एकता मंच,महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी BJP नेता पर F.I.R दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग उठाई।

रामनगर।महिला एकता मंच ने दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

महिला एकता मंच की पैठ पड़ाव में हुई बैठक में महिलाओं ने कहा कि पहलवान महिलाओं ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण तथा कुश्ती संघ को मनमाने तरीके से चलाने का आरोप लगाएं हैं। इसके बावजूद भी सरकार उनको पद से बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयार नहीं है।

कौशल्या ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रही है वहीं दूसरी तरफ महिला पहलवानों के शोषण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बन चुका है। यहां पर महिलाएं ना घर के भीतर सुरक्षित है और ना ही घर के बाहर।

सरस्वती जोशी ने पहलवान महिलाओं के आंदोलन को अनुशासनहीनता बताने पर पीटी उषा के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज 6 महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी यौन शोषण के आरोपी भाजपा नेता कुर्सी पर काबिज है, महिला होने के नाते पीटी उषा को महिला पहलवानों के समर्थन में आकर धरने पर बैठना चाहिए ना कि उनके संघर्ष की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने सभी जागरूक लोगों से महिला पहलवानों के संघर्ष करने समर्थन का आह्वान किया।

बैठक मे मन्जू देवी,पुष्पा जोशी,कमला देवी,आशा देवी,बीना देवी,दीपा देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page