Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर के युवाओं को नशेड़ी बनाकर पैसा कमाने में जुटा हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार।

रामनगर (नैनीताल) कोतवाली पुलिस ने दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। इस हिस्ट्रीशीटर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और एक अवैध शस्त्र भी बरामद किया है।यह हिस्ट्रीशीटर बदमाश लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। पुलिस की मानें तो उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर नज़र रखे हुये थी। मौका मिलते ही पुलिस ने उसे धर दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम को भवानींगज , गुलरघट्टी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बदमाश शानू खान के नशे की बड़ी खेप लाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में चैकिंग प्रारम्भ की, बांके बिहारी डेयरी फार्म के बगल में  पास फौजी कालोनी के बैण्ड पर एक व्यक्ति कन्धे पर काले रंग का बैग टांगे हुए आता दिखायी दिया , जिसे पुलिस टीम ने तत्काल ही पहचान लिया कि वह शानू खान है।पहचान पुख्ता होने पर पुलिस टीम तत्काल ही शानू खान के पास पहुंची तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया। मौके पर उसके कन्धे पर टंगे बैग के बारे में पूछा गया तो उसने बैग में अपनी दवाईयां व अन्य रोजमर्रा का जरुरी सामान होना बताया। शक होने पर जब शानू के बैग की तलाशी ली गयी तो बैग में से Pheniramine Maleate Injection IP की 100 सीसी ,Bupernorphine Injection  IP के कुल 60 इंजैक्शन , Bupernorphine Injection  IP के 40 इंजैक्शन,  Diazepam Injection IP  के 60 इंजैक्शन तथा Promethazine hydrcchloride injection IP के 40 इंजैक्शन कुल 300 इंजैक्शन तथा 12 बोर की एक बन्दुक खुली हुई दशा में बरामद हुई।
शानू खान से बरामद सामान को कब्जे लेकर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली रामनगर में अभियुक्त शाहरुख खान पुत्र रईस अहमद उर्फ मुन्ना का निवासी गुलरघाटी नई बस्ती रामनगर जिला नैनीताल के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 42/23 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस एक्ट धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
 
*आपराधिक  इतिहास:-*
*1-*  FIR NO 115/2017 धारा  25 शस्त्र अधि. 
*2-*  FIR NO 112/17 धारा 147/148/341/323/504/506 भा0द0वि0
*3-* FIR NO 217/2018 धारा 307/341/504/506 भा0द0वि0 तथा एस सी/एस टी एक्ट 
*4-* FIR NO 344/18 धारा 13  जुआ अधि.
*5-* FIR NO 74/18 धारा 363/366 भादवि0
*6-*  FIR NO174/20 धारा धारा  34/188/269/307/324/341/427/506 भा0द0वि
*7-*  FIR NO 202/19 धारा 8/20 NDPS ACT
*8-*  FIR NO 136/20 धारा 8/20/29 NDPS ACT
*9-*  FIR NO357/20 धारा 323/341/342/504/506 भादवि 
*10-*  FIR NO482/20 धारा 8/21/29  NDPS ACT भादवि
*11-* FIR NO 630/20 धारा 3238504/506/354/427 भादवि
*12-*  FIR NO 82/22 धारा 8/20 NDPS ACT व 3/10 गुण्डा नियंत्रण अधि0
*13-* FIR NO 450/22 धारा 29 NDPS ACT
*14-* FIR NO 508/22 धारा 29 NDPS ACT
*15-* FIR NO 32/23 धारा 341/324/504 भादवि
*16-*  FIR NO 42/23 धारा 8/22 NDPS ACT , 3/25 शस्त्र अधि0

*बरामदगी अभियुक्त*

1- नशे के इन्जेक्शन -300
2- 12 बोर बन्दुक – 01

*गिरफ्तारी टीम*

कोतवाल अरुण कुमार सैनी , उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह ,अनीस अहमद , कांस्टेबल हेमन्त सिंह,गगन भण्डारी ,विजेन्द्र सिंह,संजय सिंह शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page