उत्तराखण्ड
BREAKING NEWS- पॉक्सो एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार।
उत्तरकाशी। नाबालिग लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक गौचर में बीते दिनों समुदाय विशेष के दो लोगों पर एक नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास करने का आरोप लगा था।
हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने घटना को लेकर व्यापक प्रदर्शन किए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




