Connect with us

उत्तराखण्ड

लक्ष्मण की मूर्छा पर रो पड़ीं महिलाएं, संजीवनी लाने के दृश्य पर गूंज उठी तालियां

लक्ष्मण की मूर्छा पर रो पड़ीं महिलाएं, संजीवनी लाने के दृश्य पर गूंज उठी तालियां

रामनगर (नैनीताल)-“लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे, आनी संजीवन प्राण उबारे” भवानीगंज की ऐतिहासिक रामलीला में लक्ष्मण के मूर्छित होने के दृश्य ने पूरे परिसर को भावुक कर दिया। आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मेघनाथ द्वारा ब्रह्मशस्त्र से लक्ष्मण को मूर्छित करने का दृश्य ऐसा सजीव हुआ कि कई महिलाएं भावविभोर होकर रो पड़ीं।

बीती रात हुए इस आयोजन में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी थी। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच हुआ भयंकर युद्ध देखने लायक था, जहां मेघनाथ ने ब्रह्मशस्त्र का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। इस दृश्य ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। लक्ष्मण की भूमिका में मयंक रौत और मेघनाथ की भूमिका में गगन बिष्ट ने अपने अद्भुत अभिनय से सभी को प्रभावित किया।

लक्ष्मण की मूर्छा की सूचना पाते ही जब श्रीराम के रोने का दृश्य मंच पर आया, तो पूरा माहौल और अधिक भावुक हो गया। रामलीला के मंचन में हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने का दृश्य अत्यधिक तकनीकी रूप से दर्शाया गया, जिस पर दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं सके। हनुमान की भूमिका में किशोर चंद्रा के शानदार अभिनय ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला का शुभारम्भ पूर्व दर्जा मंत्री पुष्कर दुर्गापाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ दीपक शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रदीप पूठिया, कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव अग्रवाल, सुनील कुमार पप्पी, अमित अग्रवाल और जुगल अरोरा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इस भव्य आयोजन ने न केवल पारंपरिक रामलीला के मंचन को एक नई ऊंचाई दी, बल्कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से इसे और भी रोमांचक बना दिया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page