Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां लंबे समय से किशोरी से दुराचार कर रहा था एक बच्चे का पिता, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुला रहस्य, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला एक बच्चे का पिता लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने आरोपी की धुनाई लगा दी। इस बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी को लंबे समय से पेट में दर्द होने की समस्या हो रही थी। इस बीच दर्द बढ़ने पर बीते दिवस परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकीय परीक्षण में पता चला कि किशोरी नौ माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई। परिजनों ने जब किशोरी से जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके पड़ोसी में किराए में रहने वाला मूलरूप से ग्राम बैरम नगर, थाना भोट, जिला रामपुर निवासी तजम्मूल पुत्र नन्नू लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

इस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पीड़िता के परिजनों को आरोपी मिल गया। इस पर उसकी धुनाई लगानी शुरू की तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी एक बच्चे का पिता है। पुलिस ने पीड़िता के  परिजनों की तहरीर पर आरोपी के ‌खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page