Connect with us

उत्तराखण्ड

छात्र छात्राओं का देश विदेश के नामी प्रतिष्ठानों में चयन

छात्र छात्राओं का देश विदेश के नामी प्रतिष्ठानों में चयन
रामनगर। कौशल एकेडमी इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट रामनगर के होटल मैनेजमेंट एवं पैरामेडिकल डिपार्टमेंट का कैम्पस प्लेसमेंट के दौरान देश विदेश के नामी प्रतिष्ठानों में चयन हुआ। जिसमें रोशन सिंह एवं रॉबिन बिष्ट ने नीदरलैंड (यूरोप) का साक्षात्कार सफल कर बाजी मारी। इसके अलावा विक्रम कुमार, दीपानशु शर्मा, अर्जुन रावत का इंडिया पेलेस दुबई। मयंक गुसाई, अशोक कांडपाल का मार्बल होटल मालदीव। वहीं पैरामेडिकल की नगमा खान का केविआर हॉस्पिटल, सुरजीत, रेखा का उजाला हॉस्पिटल, निकिता बेलवाल का कृष्णा हॉस्पिटल व दीक्षा शाह का हिमालया हॉस्पिटल देहरादून के लिए चयन हुआ। कौशल एकेडमी इंटरनेशनल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संस्थान का एक दल जल्द ही यूरोपीय देशों में जाएगा। कालेज प्रबंधन ने सभी चयनित बच्चों को शुभकामना दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page