Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मिलावटी देशी घी और मक्खन के खिलाफ प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान शुरू

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में मिलावटी देशी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा राज्यभर में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाकर जनता को सुरक्षित खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है।

खाद्य आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य में मिलावटी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार, लड्डू और बाजार में बिकने वाले घी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

नामी कंपनियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
खाद्य विभाग के अपर आयुक्त ताजबर जग्गी ने बताया कि प्रदेशभर में मिठाइयों की दुकानों, देशी घी और मक्खन बेचने वालों की दुकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। कई नामी कंपनियों जैसे पारस, पहलवान, मदर डेयरी और हेल्थ मेड देसी घी के सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून में व्यापक छापेमारी अभियान
देहरादून में डिप्टी कमिश्नर आर.एस. रावत के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई। हरबर्टपुर, सहसपुर, और सुद्वोवाला जैसे ग्रामीण इलाकों में भी टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी और मक्खन के सैंपल एकत्र किए। छापेमारी टीम में वरिष्ठ एफएसओ रमेश सिंह, संतोष सिंह, संजय तिवारी, और डीओ मनीष सिंह शामिल थे।

कुमाऊं मंडल में भी कार्रवाई तेज
कुमाऊं मंडल में भी खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा हल्द्वानी में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। उपायुक्त अनोज कुमार थपलियाल के नेतृत्व में हल्द्वानी के प्रमुख घी विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए। इस अभियान में मंगल पड़ाव, कालाढूंगी रोड, और रामपुर रोड स्थित विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। विभिन्न ब्रांडों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ यह व्यापक अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक मिलावटी उत्पादों को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page