Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां चोरों का आतंक, एक और बंद घर से उड़ा डाली हजारों की नगदी और माल

हल्द्वानी। महानगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोर बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों ने यहां एक और वारदात को अंजाम दिया है। बंद पड़े मकान के ताले तोड़े गए हैं। चोर घर से हजारों की नगदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान ले उड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है।

जानकारी के अनुसार आर के टेंट हाउस फेस 1 इंद्रा कालोनी कुसुमखेड़ा निवासी मोहन महतोलिया पुत्र देवी दत्त महतोलियां  का मकान है। 30 अगस्त को मोहन किसी कार्य से शहर से बाहर गया था। जब मोहन 9 सितंबर को वापस आया जैसे ही वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है। जब मोहन  कमरे में दाखिल हुआ तो पाया कि अलमारी में रखे पचास हजार रूपए एक लेपटॉप सहित अन्य सामान गायब है।

पीड़ित ने मामले की सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page