Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन लगाम: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 1753 चालान, 126 गिरफ्तारियां, ₹5.5 लाख जुर्माना वसूला

देहरादून।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, स्टंट ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म और हूटर लगाकर कानून का उल्लंघन करने वालों पर देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन “लगाम” के तहत एक सप्ताह में 1753 चालान किए और ₹5,50,510 का जुर्माना वसूला है। वहीं, 126 लोगों को पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऑपरेशन ‘लगाम’ के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाले, सड़क पर रैश ड्राइविंग करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, अवैध रूप से लाठी-डंडे रखने वाले और वाहनों पर काली फिल्म, हूटर, नामपट्टिका या मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस विशेष अभियान के तहत एक सप्ताह में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही इस प्रकार रही:

🔹 मामले न्यायालय में चालान किए गए – 368
🔹 सीधे चालान की गई कार्यवाही – 1260
🔹 गिरफ्तार किए गए व्यक्ति – 126
🔹 कुल चालान की संख्या – 1753
🔹 वसूला गया जुर्माना – ₹5,50,510

दून पुलिस के अनुसार यह अभियान केवल एक सप्ताह की कार्यवाही नहीं है, बल्कि इसे लगातार जारी रखा जाएगा ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और शहर की सड़कों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यदि किसी भी प्रकार की सार्वजनिक अव्यवस्था या उल्लंघन दिखाई दे तो पुलिस को सूचित करें।

एटम बम न्यूज़,
देहरादून.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page