Connect with us

उत्तराखण्ड

श्मशान घाट में रात गुजारता था हमले का आरोपी! अंधेरी रातों में उसका ठिकाना बना था बैराज का श्मशान

रामनगर। गोपू अधिकारी पर हुए कथित प्राणघातक हमले ने अब एक ऐसा रहस्यमय पहलू सामने ला दिया है, जिसने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस द्वारा तलाशे जा रहे गोपाल सिंह मेहरा को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, क्यारी गांव में घर होने के बावजूद वह पिछले कुछ समय से बैराज के पास स्थित श्मशान घाट में रात गुजारता था।
स्थानीय लोगों के बीच उसकी गतिविधियों को लेकर पहले से ही तरह-तरह की चर्चाएं होने की बात सामने आ रही है। दिन में ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के इलाकों में संदिग्ध अवस्था में घूमना और रात के अंधेरे में श्मशान घाट को अपना ठिकाना बनाना—उसकी जिंदगी से जुड़े ये पहलू अब गोपू अधिकारी पर हुए हमले के बाद चर्चा का विषय बन गए हैं।

रात होते ही श्मशान घाट बन जाता था ठिकाना!

जानकारी के अनुसार आरोपी का घर क्यारी गांव में है, लेकिन कुछ समय से वह नियमित रूप से घर पर रहने के बजाय बैराज के पास स्थित श्मशान घाट में रात गुजारता था।
श्मशान घाट जैसी सुनसान जगह को रात में अपना ठिकाना बनाना अपने आप में लोगों के लिए हैरान करने वाली बात है। इसी वजह से स्थानीय स्तर पर उसके व्यवहार और रहन-सहन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं।
हालांकि, उसके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह का चिकित्सकीय निष्कर्ष सामने नहीं आया है, इसलिए उसे आधिकारिक तौर पर ‘साइको’ या मानसिक रूप से बीमार कहना उचित नहीं होगा। लेकिन उसकी बताई जा रही गतिविधियां जरूर इस पूरे मामले को रहस्यमय बना रही हैं।

गोपू पर हमला भी बेहद खौफनाक तरीके से करने का आरोप

18 सितंबर को कोतवाली रामनगर में दी गई तहरीर में गोपू अधिकारी के भाई हरीश सिंह अधिकारी ने आरोप लगाया है कि गोपाल अधिकारी ने बालाजी मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और पहचान लिया।
तहरीर के मुताबिक, जब गोपाल अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी सिर पर कई वार किए गए, जिससे गोपाल अधिकारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हमले के बाद उनकी कार में भी तोड़फोड़ किए जाने और कार की चाबी लेकर आरोपी के फरार होने का आरोप लगाया गया है।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 

गोपाल ऊर्फ गोपू अधिकारी पर हुए हमले की तहरीर मिलने के बाद कोतवाली में आरोपी गोपाल सिंह मेहरा के खिलाफ संगीन धाराओं में आज मुकदमा दर्ज हो गया हैं.

पहले भी आपराधिक मामले में पकड़ा गया 

गोपाल सिंह मेहरा पूर्व में अपनी ही एक पारिवारिक सदस्य से जुड़े आपराधिक आरोप में पकड़ा जा चुका है।

पुलिस तलाश रही है उस शख्स को…

गोपू अधिकारी पर हमले के बाद से पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही । दूसरी तरफ गोपू के कुछ साथी भी कथित तौर पर उसकी तलाश कर रहे।

गोपू अधिकारी फिलहाल काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

श्मशान घाट में रात गुजारने वाले इस शख्स पर अब गोपू अधिकारी को लहूलुहान करने का गंभीर आरोप है। दिन में सड़कों पर घूमता और रात में श्मशान को अपना ठिकाना बनाने वाले इस संदिग्ध की कहानी पुलिस की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पूरी तरह सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page