Connect with us

उत्तराखण्ड

गोपू अधिकारी हमला कांड में बड़ा ट्विस्ट! जिसे तलाश रही थी पुलिस, आखिर कौन निकला वो शख्स?

रामनगर। टेढ़ा रोड निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर गुरुवार सुबह बालाजी मंदिर के पास हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। शुरुआती जानकारी में जहां हमले में कई युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही थी, वहीं अब पुलिस जांच में हमलावरों की संख्या को लेकर तस्वीर बदलती नजर आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है, जिसने गोपू अधिकारी प्राण घातक हमला किया। उसकी पहचान क्यारी गांव निवासी भोपाल सिंह मेहरा के रूप में बताई जा रही है।

हमला एक ने किया या कई ने? जांच में सामने आई नई तस्वीर

घटना के तत्काल बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक बुलेट बाइक सवार कई युवकों द्वारा गोपू की कार को रोककर ईंट-पत्थरों और लाठियों से हमला किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन पुलिस जांच में अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार हमले में एक ही व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
यानी जिस घटना को शुरुआत में कई हमलावरों से जोड़कर देखा जा रहा था, उसमें फिलहाल पुलिस की जांच का फोकस एक ही संदिग्ध पर है।

भोपाल मेहरा ने गोपू पर क्यों किया हमला?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भोपाल सिंह मेहरा ने गोपू अधिकारी पर हमला क्यों किया?
हमले की वजह को लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद ही हमले के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।
पुलिस जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि हमला अचानक हुआ था या इसके पीछे पहले से कोई विवाद या रंजिश थी।

सिर पर गंभीर चोटें, काशीपुर में चल रहा उपचार

हमले में गोपू अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी बताया जा रहा है।
बताया गया कि सुबह बालाजी मंदिर के पास गोपू अपनी कार से जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। हमले में उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

गिरफ्तारी और पुलिस खुलासे का इंतजार

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध की पहचान हो चुकी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अगर हमले की वजह, घटनाक्रम और इस्तेमाल किए गए हथियारों समेत अन्य तथ्यों का खुलासा करती है तो इस हमले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
एटम बम इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page