Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने रामनगर के दानिश खान को बनाया प्रदेश सचिव

रामनगर। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने रामनगर निवासी दानिश खान को उत्तराखंड प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जारी सूची में दानिश खान का नाम शामिल किया गया है। सूची में उन्हें नैनीताल से प्रदेश सचिव के रूप में स्थान दिया गया है।
पार्टी की ओर से दानिश खान से उम्मीद की गई है कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
दानिश खान की नियुक्ति को रामनगर क्षेत्र में कांग्रेस के अल्पसंख्यक संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के साथ वह क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने का काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page