Connect with us

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव डकैती कांड में एक और गिरफ्तारी, चैन और 15 हजार रुपये बरामद

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की एक चैन और 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की शाम डायल-112 के माध्यम से गोरापड़ाव क्षेत्र में हथियारबंद लोगों द्वारा लूटपाट किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में नारायण दास निवासी अंबा विहार, तीनपानी, हल्द्वानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि करीब 10 हथियारबंद अज्ञात लोगों ने उनके कार्यालय/गैराज में डकैती डालकर करीब आठ लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन, तीन सोने की चैन और अंगूठी आदि लूट लिए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 284/26 के तहत बीएनएस की धारा 310(2) में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सौंपी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस तथा वादी और गवाहों के बयानों के आधार पर कई आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस पहले ही यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह, अफजल मलिक, साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भेजा गया था। इसी क्रम में 5 सितंबर को गलफार गेट, चोरगलिया से गुरजन्ट सिंह उर्फ जिन्टा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गुरजन्ट सिंह उर्फ जिन्टा पुत्र दर्शन सिंह, वार्ड नंबर-8, गणेश मंदिर, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर का निवासी है और उसकी उम्र 32 वर्ष है।

बरामदगी का दावा

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी डिब्बे में रखी पीली रंग की गले की चैन और 500 रुपये के 30 नोट, यानी कुल 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने बीएनएस की धारा 61(2) और 317(3) भी बढ़ाई है। पुलिस के अनुसार, डकैती के मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, संतोष बिष्ट और कांस्टेबल अरुण राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page