Connect with us

उत्तराखण्ड

रिनेसां कॉलेज में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया आभार


रामनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों और प्रशिक्षकों के सम्मान में रंगारंग समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं एवं निदेशक कुणाल मदान ने दीप प्रज्वलित कर की।
समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षा और शिक्षक के जीवन में महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा, दर्शन और तुलनात्मक धर्म के क्षेत्र में योगदान को भी स्मरण किया।
कॉलेज के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व और शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षण एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में शिक्षक समुदाय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट पेशेवर बनने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया।
संस्थान के निदेशक कुणाल मदान ने भी सभी शिक्षकों का अभिवादन करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्य अपने आप में ही एक पुरस्कार है, इसलिए निरंतर क्रियाशील बने रहें, जीवन निश्चित तौर पर बेहतर होगा।
समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। ग्रुप डांस, कव्वाली, भांगड़ा और गीत-गायन जैसी प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को शिक्षकों और अतिथियों ने खूब सराहा।
शिक्षकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न फन एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई। कॉलेज सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसने समारोह की खूबसूरती में और इजाफा किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। उत्सव और आत्मीयता से भरा शिक्षक दिवस समारोह रिनेसां कॉलेज के यादगार आयोजनों में शामिल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page