Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों समेत 40 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल


रामनगर। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल के बीच रामनगर में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने का दावा किया है। शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों समेत 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का फूल-मालाएं पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
इस दौरान रणजीत रावत ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि देश का युवा बढ़ती बेरोजगारी और बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों का परिणाम है कि आम जनता और युवा वर्ग अब कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहा है और बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में रामनगर में आज तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में शामिल होने वालों में आजाद समाज पार्टी के रामनगर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान और विधानसभा उपाध्यक्ष शाहरुख सेरिया सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य लोगों में मोहम्मद रिजवान, सैयद यासीन, डॉ. फैजान, मोहम्मद सोहेल, शाहनवाज, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद राजा, समीर अली, मोहम्मद जागीर आमिर, अमन सैफी, मोहसिन, सरताज अली, अयान कुरेशी, जीशान, मो. समीर, मोहम्मद शोएब और मोहम्मद नदीम समेत दर्जनों युवा शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस नगर अध्यक्ष भवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कांग्रेस नेता भुवन चंद पाण्डेय, कमल नेगी, सुमित तिवारी, आनंद कपकोटी और गाजी करीम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी समय में संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में युवाओं के कांग्रेस में शामिल होने को रामनगर की स्थानीय राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page