Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से जारी Orange Alert को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी सोमवार को बंद रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मौसम विभाग ने 31 अगस्त को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के दौरान तेज से अति तेज दौर होने की संभावना जताई है।
प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इसके चलते जिले के अंतर्गत आने वाली नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील स्थानों पर भू-स्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों और स्टाफ को भी अवकाश

आदेश के अनुसार स्कूल बंद रहने के साथ-साथ विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और ऐसे विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page