Connect with us

उत्तराखण्ड

रिनेसां कॉलेज में नए छात्रों का भव्य स्वागत, सुशील रावत बने मिस्टर फ्रेशर और अनिशा मिस फ्रेशर

रामनगर। रिनेसां कॉलेज में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक एवं निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वरिष्ठ विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और म्यूजिक परफॉर्मेंस की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
फ्रेशर्स पार्टी में नवागंतुक छात्र-छात्राएं भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मंच पर गायन और नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर फ्रेशर’ और ‘मिस फ्रेशर’ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में नए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के चयन के बाद सुशील रावत को मिस्टर फ्रेशर और अनिशा को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक कुणाल मदान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फ्रेशर्स पार्टी के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि उन्हें कॉलेज परिवार से जुड़ने और वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने का अवसर भी प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page