Connect with us

उत्तराखंड दर्शन

17 घंटे बाद बदरीनाथ हाइवे पर सुचारू हुआ यातायात, पुलिस की निगरानी में भेजे गए वाहन

देहरादून। भारी बारिश के बीच गुरूवार को बंद हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को सुचारू हो गया है। 17 घंटे बाद खुले इस मार्ग में वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया जा रहा है।

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो ही है। इस बीच गुरूवार सुबह  नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। इसके बाद इसे खोलने का काम शुरू कर दिया गया। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यात्री रास्ते पर देखकर ही आगे बढ़ें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड दर्शन

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page