Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार, शोर मचाने पर एक अन्य भागा

देहरादून। नागदेंव रेंज के अणेथ गांव में वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में बंदर की जगह गुलदार फंस गया। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग गया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला। वन विभाग की टीम जल्द ही गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा। गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज स्थित अणेथ गांव व आसपास के गांवों में बंदरों का उत्पात बना है।

ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बताया कि बंदर नरेंद्र लाल, कालिका प्रसाद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पहले वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।

पिंजरे में अभी तक कोई बंदर नहीं फंसा। अणेथ गांव में ग्रामीण मनोरथ प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर के पास बंदर पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में गुलदार फंसा है। साथ ही एक अन्य गुलदार पिंजरे के पास घूम रहा है। शोर मचाने के बाद घूम रहा गुलदार भाग गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page