Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:पीरूमदारा में अनंततुम रिसोर्ट के पूर्व मैनेजर पर हमला

रामनगर (नैनीताल) पीरुमदारा क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। अनंततुम रिसोर्ट के पूर्व मैनेजर नवीन चौधरी पर कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर हुआ। हमलावर स्विफ्ट कार में सवार थे और उन्होंने नवीन चौधरी पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में नवीन को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।

नवीन चौधरी के अनुसार, हमलावरों में बैल पड़ाव निवासी लवी गिल और बेरिया निवासी लवप्रीत सहित पाँच लोग शामिल थे। नवीन का कहना है कि हमलावरों ने तलवारों से काटने की कोशिश की और उनके पास तमंचे भी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page