Connect with us

उत्तराखण्ड

युवाओं को नशे के दल-दल में धकेलने वाला गिरफ्तार, इतनी स्मैक हुई बरामद

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट में निरूद्घ किया है।

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच गांधी इंटर कॉलेज के पास बाईपास रोड में एक युवक संदिग्धावस्था में आता दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जावेद पुत्र अफजाल निवासी इन्दिरानगर, रेलवे पटरी के पास, बनभूलपुरा बताया। तस्कर ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक बहेड़ी रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से पंकज नामक सख्श से लेकर आया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 400 रूपये की नगदी भी बरामद की है। तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page