Connect with us

उत्तराखण्ड

कपड़े सुखाने को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट, हमले में मासूम समेत तीन गंभीर

हल्द्वानी। कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दंपत्ति और मासूम बेटी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार काबुल का बगीचा निवासी निदा का बीती शाम कपड़े सुखाने को लेकर पड़ोस में रहने वाली शबाना के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच शबाना के पति ने निदा को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं निदा अपने मकान मालिक, पति के अलावा 10-15 अन्य लोगों के साथ उसके घर में जा धमकी और मारपीट शुरू कर दी।

बीच बचाव को आए उसके पति नन्हे पर लोहे की रॉड से हमला बोला गया। साथ ही उसकी 3 साल की बेटी नेहा के सिर पर भी रॉड से हमला बोल दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page